img-fluid

पाकिस्तान: बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 11 की मौत; 30 से ज्यादा यात्री घायल

October 21, 2026

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में महिलाओं और बच्चों की भी जान गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, बस कराची से पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजनपुर इलाके में यह हादसा हुआ। यह जगह लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि जिस राजमार्ग पर हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।


  • रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए और घायल हो गए। आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

    बचाव अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल 19 यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल 12 लोगों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई। तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शवों को भी बचाव दल ने नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।

    पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है।

    Share:

  • 954 को अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल बनाने का सीएम मोहन यादव का एलान

    Wed Oct 21 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्कूल शिक्षा विभाग (Department of School Education) के दिवंगत कर्मचारियों (Deceased Employees) के 954 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved