img-fluid

‘पाकिस्तान तय करे भूगोल का हिस्सा बनेगा या इतिहास का’, सेना प्रमुख जनरल ने दी चेतावनी

May 16, 2026

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि अगर इस्लामाबाद आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे ”यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।”

दरअसल, जनरल उपेंद्र द्विवेदी दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उनसे पूछा गया कि यदि पिछले साल के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां फिर उत्पन्न होती हैं, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ”यदि आपने मुझे पहले सुना है, तो मैंने यही कहा है कि पाकिस्तान, अगर वह आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का।”


  • कार्यक्रम के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी का यह बयान भारत की सेना की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने के कुछ ही दिनों बाद आया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का यह जवाब पाकिस्तान के लिए स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है। उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट कर दिया है।

    बता दें कि पिछले साल 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा पोषित आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। यह ऑपरेशन पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

    Share:

  • थाईलैंड में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने क्रॉसिंग पर बस को मारी टक्कर; आठ की मौत

    Sat May 16 , 2026
    बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। बैंकॉक में रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक सार्वजनिक बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। थाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर बाद मध्य क्षेत्र में एक हवाई अड्डे के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved