मनोरंजन

शुरू हुईं पलक मुछाल की शादी की तैयारियां, 6 नवंबर को लेंगी फेरे

बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है, क्‍योंकि फेमस इंडियन सिंगर पलक मुच्छल (Famous Indian Singer Palak Muchhal) जल्द ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन (Composer Mithun) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं और खबर यह है कि दोनों अरेंज मैरिज (arranged marriage) करने जा रहे हैं।

मीडिया खबरों की मानें तो पलक की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी, वहीं 6 नवंबर को सात फेरे होंगे। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी, जिनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि 4 से 6 तारीख के बीच में हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दोनों ने परिवार की सहमति से ये फैसला लिया है। पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली हैं तो वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमिली से हैं।


पलक और मिथुन की शादी में बेहद ही बड़े स्तर पर होने वाली है। जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का रिसेप्शन तीन दिनों तक चलेगा। इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

आपको बता दें कि मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए। दूसरी तरफ पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर… राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबलीः द बिगनिंग, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए गाने गाए हैं।

Share:

Next Post

फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की दौलत में गिरावट, शेयर से निवेशकों का उठा भरोसा!

Fri Oct 28 , 2022
नई दिल्ली । फेसबुक (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के लिए 2022 का साल कुछ ठीक नहीं रहा है। इस साल मार्क जुकरबर्ग की दौलत में लगातार गिरावट आई है और वह साल दर दिन आधार पर 76.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति (Property) गंवा चुके हैं। यह गिरावट उनकी कुल संपत्ति का 61 […]