img-fluid

इंदौर: दो माह बाद थी बेटी की शादी…ट्रेन से उतरते समय पिता की फिसली जिंदगी

October 28, 2026

इंदौर। एक पिता (father) जो दो माह बाद बेटी (Daughter) की शादी करने वाला था और इसके लिए उसने तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन समय को कुछ और मंजूर था। वह रात को हादसे (Accidents) का शिकार हो गया। ट्रेन (train) से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


  • जीआरपी पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इजराइल पिता मोहम्मद इस्माईल निवासी महू हादसे का शिकार हुआ है। वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कल महू से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन से रात को ड्यूटी के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन धीमी हुई तो वह अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन से उतरने लगा। इस बीच उसका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजन को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इजराइल के परिवार में एक बेटा और बेटी है। बेटा पढ़ाई कर रहा है। बेटी की सगाई पुणे में हुई थी। दो माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, इस बीच यह हादसा हो गया और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

    हादसे में गई जान
    उधर, शिप्रा पुलिस ने बताया कि एबी रोड स्थित ग्राम अर्जुन बरोदा में कल हुए सड़क हादसे में 32 साल के अनिलकुमार पिता रतनसिंह निवासी ग्राम बेराखेड़ी (देवास) की मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसा चंद्रावतीगंज क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचोला में राधाकृष्ण मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में 81 साल की सुंदरबाई की मौत हो गई।

    Share:

  • CJI सूर्यकांत के खिलाफ पोस्ट पर घिरी केरल कांग्रेस, मानी गलती; न्यायपालिका के सम्मान का दिया भरोसा

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली। केरल कांग्रेस (Kerala Congress)ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant)के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media)पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। पार्टी ने स्वीकार किया है कि उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रकाशित पोस्ट की भाषा अनुचित थी और इसे पार्टी नेतृत्व की जानकारी या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved