खेल

पंकज आडवाणी ने आज के दिन ही रचा था इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय खेलों के इतिहास में आज का दिन भारतीय बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी के लिए काफी यादगार है। पंकज ने आज ही के दिन सात सितंबर 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

पंकज ने नौ बार के चैंपियन कतर के माइक रसेल को हराया खिताब अपने नाम किया और यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। पंकज से पहले वर्ष 2006 में गीत सेठी ट्राफी जीतने वाले पहले भारतीय थे।

रसेल ने सेमीफाइनल में भारत के रूपेश शाह को 1366..880 से जबकि आडवाणी ने हमवनत ध्रुव सितवाला को 1037-972 से हराया था।

इसके अलावा आज का दिन फिजी के गोल्फर विजय सिंह के लिए भी यादगार है। विजय सिंह आज ही के दिन वर्ष 2004 में टाइगर वुड्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र में कोरोना से और 29 मौतें, संक्रमितों की संख्या 73,574 हुई

Mon Sep 7 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 1694 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 73,574 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1572 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]