• img-fluid

    Panna Tiger Reserve में फिर आई खुशखबरी, नन्हे शावकों के साथ दिखी बाघिन 

  • April 09, 2021
    पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां एक बाघिन (Tigress) ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। बाघिन पी-151 अपने नन्हे शावकों के साथ का सैर करती हुई दिखाई दे रही है। यहां आने वाले टूरिस्ट और गाइड ने इनका वीडियो बनाया है, जिसमें बाघिन (Tigress) के साथ अठखेलियाँ करते दोनों नन्हें शावक नजर आ रहे हैं। बाघिन के साथ शावकों को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा है।
    पन्ना टाइगर रिजर्व में (Panna Tiger Reserve)  शुक्रवार सुबह बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ पहली बार नजर आई है। पार्क भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों ने बिल्कुल पास से इस बाघिन को शावकों के साथ चहल-कदमी करते हुए न सिर्फ देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया है। बाघिन के साथ शावकों को देखकर यहां आने वाले पर्यटक रोमांचित है। 


    पर्यटक गाइड मनोज कुमार द्विवेदी (Tourist Guide Manoj Kumar Dwivedi) ने बताया कि बाघिन पी-151 पहली बार अपने शावकों के साथ जंगल में दिखी है। नन्हे शावकों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी उम्र दो-ढाई माह के लगभग होगी। शुक्रवार की सुबह जब पर्यटकों को लेकर जिप्सी वाहन मंडला रेंज के कमानी गेट से पक्का गढ़ा की तरफ जा रहे थे, उसी समय रास्ते में यह बाघिन दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई। पांच जिप्सियों में सवार पर्यटकों ने इस रोमांचकारी नजारे को उत्साहपूर्वक देखा। बता दे कि पिछले चार माह में पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावक जन्म ले चुके हैं। इससे पहले विगत 26 मार्च को बाघिन टी-6 अपने चार नन्हे शावकों के साथ दिखी थी।

     

    Share:

    महामारी के नाश के लिए Mahakal की शरण में पहुंचा प्रशासन, किया अति रूद्र पाठ

    Fri Apr 9 , 2021
    उज्जैन। जिस कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है, उस महामारी के समूल नाश के लिए उज्जैन जिला प्रशासन और महाकाल (Lord Mahakal)  मंदिर प्रबंध समिति भगवान महाकाल के शरण में है। कोरोना (Corona virus) के नाश के लिए महाकाल मंदिर में अतिरुद्र धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved