
इंदौर। स्वच्छता में देश भर में नाम कर चुके शहर में आज राहगीर सड़क पर पड़े पपीता पर टूट पड़े। हालात यह बनी कि जिसको जैसे समझ आया वह वैसे पपीता उठाकर भरने लगा।
इंदौर शहर के बाहरी सीमा बाईपास पर आज दोपहर में एक ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक कनाडिया की ओर से गुजर रहा था तभी गंगा गार्डन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक जब पलटा तो कोई राहगीर वहां नहीं था। ट्रक में ओवरलोड पपीता भरा हुआ था। पलटी खाने के बाद पपीता सड़क पर बिखर गए जिसके बाद राहगीर उस पर टूट पड़े। कई राहगीर कार में तो कहीं बड़े झोले में भरकर पपीता ले गए। आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कुछ ग्रामीण भी यहां पपीता लेने पहुंचे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved