img-fluid

IGKV में तीसरी बार पेपर लीक! 100% सवाल परीक्षा में दोहराए जाने का दावा

August 26, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस बार BSc फर्स्ट ईयर के ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ विषय के पेपर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से करीब छह घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया था। परीक्षा में लीक हुए पेपर के 100 फीसदी सवाल हूबहू दोहराए गए। IGKV में तीसरी बार पेपर लीक हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, BSc फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स विषय की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित की जानी थी। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से करीब छह घंटे पहले यानी सुबह 4 बजे पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया।


  • सबसे गंभीर आरोप यह है कि परीक्षा में छात्रों को जो प्रश्नपत्र मिला, उसमें कथित तौर पर वही प्रश्न थे जो परीक्षा से पहले लीक हुए पेपर में मौजूद थे। छात्रों का दावा है कि पेपर के 100 प्रतिशत प्रश्न लीक हुए प्रश्नपत्र से मैच कर रहे थे। आईजीकेवी में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं।

    अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के विरोध में छात्र राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

    पूर्व मंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में सिर्फ बयानबाजी तक बात सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ तत्काल और ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।

    Share:

  • सरगोधा के बाद Pakistan का स्कार्दू एयरबेस था भारत का निशाना, CDS चौहान का बड़ा खुलासा

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने सरगोधा को निशाना बनाने के बाद पाकिस्तान के स्कार्दू एयरबेस पर हमला करने की योजना बनाई थी। पूर्व चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने इसका खुलासा किया है और बताया कि भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान में स्कार्दू को एक संभावित लक्ष्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved