मनोरंजन

Paresh Rawal ने ऋचा चड्ढा का नाम लिए बिना कसा तंज! देश के जवानों के लिए कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा गलवान मुद्दे पर अपने एक ट्वीट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस ट्वीट के बाद उन पर शिकायत दर्ज होने के के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं, इसके साथ ही कई सेलेब्स ने भी अभिनेत्री के खिलाफ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। हालांकि अभिनेत्री ने मामला गर्म होता देख इस पर अपनी सफाई भी दी है और माफी भी मांग ली है लेकिन मामला ठंडा होता नहीं दिखा रहा है। अब अभिनेता परेश रावल ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है।

ऋचा चड्ढा के ट्वीट के बाद अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक उनकी आलोचना कर चुके हैं, लेकिन इस मामले में प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है। इसी बीच परेश रावल की प्रतिक्रिया भी वायरल हो रही है। अभिनेता परेश रावल ने भले ही ऋचा चड्ढा का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “भारतीय सशस्त्र बल। आप हैं तो हम हैं”। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किए हैं।


यह था पूरा मामला
दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘गलवान हाय कह रहा है’। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और कहा कि वह भारतीय सेना के वीरों की शहादत का अपमान कर रही हैं।

Share:

Next Post

PSLV-C54 रॉकेट हुआ लॉन्च, महासागरों के अध्ययन के लिए ओशियन सैट सहित नौ उपग्रहों का प्रक्षेपण

Sat Nov 26 , 2022
नई दिल्ली। महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए इसरो ने शनिवार को तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से […]