मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंसी (Parineeti Chopra pregnancy) की खुशखबरी देने के बाद पहली बार पब्लिकली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (Baby Bump flaunt) करती नजर आईं। लंबे समय से स्पॉटलाइट (Spotlight) से दूर रहीं परिणीति ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए आठ महीने बाद अपना यूट्यूब चैनल दोबारा लॉन्च किया है। लॉन्चिंग वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और प्यारा सा बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं।
इससे पहले भी परिणीति अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े छोटे-छोटे पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इन दिनों उन्हें किस तरह की क्रेविंग्स हो रही हैं। उन्होंने टमाटर सूप और चीज़ टोस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था—“कभी-कभी डिनर में सिर्फ टमाटर सूप और चीज़ टोस्ट चाहिए होता है… और कोई मुझे रोक नहीं सकता।” इस पोस्ट को पढ़कर फैन्स ने ढेरों प्यारे कमेंट्स किए और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
स्पष्ट है कि परिणीति अपनी प्रेग्नेंसी फेज़ को खूब इंजॉय कर रही हैं और अपने फैन्स को भी हर अपडेट से जोड़े रखना चाहती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे अपने यूट्यूब चैनल पर किस तरह का नया कंटेंट लेकर आती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved