मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का टीजर जारी कर दिया गया है। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में है। उनके अलावा इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, कृति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। फिल्म के टीजर को परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-‘ ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन। चलो यह करते है। 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स में’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

फिल्म का टीजर सस्पेंस से भरा हुआ है। फिल्म की कहानी कहानी एक प्यारे से शहर, ट्रेन और एक जिज्ञासु लड़की मीरा के इर्दगिर्द घूमती हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ-साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसे परिणीति Parineeti Chopra ने फैंस के साथ साझा भी किया है।

फिल्म के इस पोस्टर में परिणीति Parineeti Chopra  एक ट्रेन के साथ लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। रिभू दासगुप्ता निर्देशित यह फिल्म इसी नाम की ब्रिटिश राइटर पाउला हॉकिन्स की नावेल पर आधारित हैं। यह फिल्म पिछले साल 8 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म समय से रिलीज नहीं हो पाई। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म इसी साल 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Share:

Next Post

राज कुंद्रा ने दिखाया शिल्पा शेट्टी का पंजाबी लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu Jan 14 , 2021
अपनी फिटनेस के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए राज कुंद्रा ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनकी पत्नी पंजाबी […]