img-fluid

संसद पर हमला करने वाले आतंकी को शहीद बताने वाले देश से माफी मांगें: सुशील मोदी

December 14, 2020

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले आतंकी को शहीद बताने वाले देश से माफी मांगें। उन्होंने ट्वीट कर कहा, संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु पर 12 साल तक मुकदमा चलने के बाद जब उसे फरवरी, 2013 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार यूपीए सरकार के समय फांसी दी गई, तब वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग एक आतंकी का धर्म देखकर उसे शहीद बताने लगे थे।

उन्होंने कहा कि 19 साल पहले संसद भवन पर जब आतंकी हमला हुआ था, तब पांच आतंकी सहित 14 लोग मारे गए थे। राहुल गांधी बताएं कि वे अफजल गुरु के पक्ष में भारत तेरे टुकड़े होंगे, के नारे लगाने वालों के समर्थन में जेएनयू क्यों गए थे। कांग्रेस, वामदल और राजद ने टुकडे-टुकडे गैंग के लोगों का बचाव क्यों किया।

जल्द सफल होंगे किसानों का भरोसा जीतने के प्रयास

एक अन्य ट्वीट में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने के बाद हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर चिल्ला बार्डर खोल दिया। इधर, किसान नेता राजेश टिकैत ने आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे जामिया मिलिया के छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह देकर लौटा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा के शीर्ष स्तर से किसानों का भरोसा जीतने के प्रयास जल्द सफल होंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बहुमत का रोडरोलर चलाकर अन्नदाता की आवाज कुचलने का प्रयास उचित नहीं- अखिलेश

    Mon Dec 14 , 2020
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान आन्दोलित है। भारत सरकार उनके मन की बात सुनने के बजाय उन पर अपनी बात थोपने में लगी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुमत का रोडरोलर चलाकर अन्नदाता समुदाय की आवाज को कुचलने का कोई भी प्रयास उचित नहीं ठहराया जा सकता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved