img-fluid

तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम का हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत और कई घायल

November 20, 2023

रंगा रेड्डी। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यह बन रहे एक स्टेडियम का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही यहां 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। गहय्लों को अस्पताल भेजा गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहा रही है। फ़िलहाल मौके पर बचाव अभियान चल रहा है।


बताया जा रहा है कि यह हादसा जब हुआ तब वहां लगभग 14 मजदूर काम कर रहे थे। मृतक मजदूर बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लगा है, लेकिन कहा जा रहा अहि कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा था। इसी वजह से यह दुखद हादसा हुआ है।

Share:

  • कलेक्टर ने मतगणना की तैयारियों को देखा, जरूरी निर्देश भी दिए | Collector saw the preparations for counting of votes and also gave necessary instructions.

    Mon Nov 20 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved