img-fluid

पार्थ समथान का खुलासा, CID टीम करती है एक ही वैनिटी वैन का इस्तेमाल, बोले…?

June 21, 2025

मुंबई। टीवी का सबसे पॉपुलर शो CID करीब 27 सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में कई नए किरदार आए और गए लेकिन CID की जान कहे जाने वाले ACP प्रद्युमन, अभिजीत और दया की तिकड़ी शो में टिकी हुई है। हाल में ACP प्रद्युमन के किरदार को एक्टर पार्थ समथान के साथ CID 2 में रिप्लेस कर दिया गया था। एक्टर को शो पर ACP आयुष्मान के रूप में लाया गया था। हालांकि, नए ACP को ऑडियंस से प्यार नहीं मिला। ऐसे में पुराने ACP की दोबारा एंट्री करवाई गई। वहीं पार्थ को शो से विदाई दी गई। अब हाल में पॉडकास्ट में पार्थ ने CID 2 की खासियत के बारे में बात की। साथ ही बताया सेट का माहौल कैसा होता था।


एक ही वैनिटी इस्तेमाल करती है पूरी CID टीम
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचे पार्थ ने बताया कि उन्हें पूरी टीम को एक ही वैनिटी का इस्तेमाल करते देख बहुत हैरान हुई थी। सभी पुरुष एक्टर एक ही वैनिटी में तैयार होते हैं। फिर सभी महिला एक्टर उसी वैनिटी में आकर लंच करती हैं। टीम में बहुत एकता है कि ये सभी हर वक्त साथ ही रहते हैं। एक्टर कहते हैं, “उनमें बहुत अच्छी एकता है। पूरी CID ​​टीम के पास एक वैनिटी वैन है। खास तौर पर, पुरुष एक साथ तैयार होते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। महिला पुलिस की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेसेज भी उनके साथ लंच और डिनर के लिए उनके वैनिटी रूम में शामिल होती हैं। वो पूरा दिन एक साथ रहती हैं। कोई वैनिटी रूम नहीं है।”

एक्टर्स के बीच एकता देख हैरान हुए पार्थ
पार्थ ने आगे बताया कि जब वह पहली बार सेट पर गए, तो वह बहुत हैरान थे उन्हें लगा कि वह यहां तो वो कुछ भी नहीं मांग सकते। एक्टर ने अभिजीत और दया का किरदार निभाने वाले एक्टर्स आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी के बारे में बात करते हुए बताया कि दोनों ही एक्टर बहुत शानदार इंसान हैं।

Share:

  • शशि थरूर के उपचुनाव में नहीं बुलाए जाने के दावे को केरल कांग्रेस ने किया खारिज, जाने क्‍या कहा ?

    Sat Jun 21 , 2025
    तिरुवनंतपुरम । सांसद शशि थरूर (MP Shashi Tharoor) और कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) में मतभेद बढ़ता जा रहा है। थरूर के दावे को शुक्रवार को कांग्रेस की केरल यूनिट (Kerala Unit) के चीफ ने ही खारिज करते हुए झटका दे दिया। उन्होंने बताया कि थरूर का नाम नीलांबुर उपचुनाव (Nilambur bypoll) में पार्टी के स्टार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved