
जबलपुर। वोकल फॉर लोकल केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के मानसरोवर सभागार में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, छोटे व्यापारियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में प्रत्येक व्यापारी और नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
जबलपुर से प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय सहभागिता-
राज्यस्तरीय सम्मेलन में जबलपुर से कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, प्रदेश संरक्षण संदेश जैन, कैट संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी, जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया , कैट जबलपुर संरक्षक मदन अवस्थी, कैट जबलपुर सदस्य तरुण अग्रवाल एवं कैट राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) सीमा सिंह चौहान ने सहभागिता की और सम्मेलन में सक्रिय रूप से अपने विचार एवं सुझाव रखे। जबलपुर प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों, व्यापार के डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स तथा व्यापारी संगठनों को मजबूत बनाने के विषयों पर चर्चा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के व्यापारिक संगठनों ने स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved