भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कार्यकर्ताओं की मेहनत और कुशल रणनीति से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी पार्टीः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी केडर बेस्ड संगठन है। हमारे यहां जो भी तैयारियां की जाती हैं, वह कार्यकर्ताओं के आधार पर होती है। आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव हैं। इन चुनावों के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में रणनीति का महत्व अधिक होता है। चुनाव प्रबंधन और संचालन समिति की बैठकों में इसी दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि बेहतर चुनाव प्रबंधन के माध्यम से पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके और हमारा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कही।



भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा एवं समिति के संयोजक श्री उमाशंकर गुप्ता ने मागदर्शन दिया। बैठक में उपसमितियों के कार्य विभाजन और आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

तैयारियों का प्रथम चरण पूरा, अब दूसरे चरण का काम होगा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे के आधार पर हम चुनाव में आगे बढ़ते हैं। चुनाव संचालन समिति ने संबंधित सभी मुद्दों पर जो तैयारियां की हैं, उसका प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब अगला चरण शुरू होगा, जिसमें  घोषणा-पत्र में क्या-क्या मुद्दे होंगे,  कौन से विषय समायोजित किए जायेंगे, समिति इसकी तैयारियां करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगरीय निकाय के क्षेत्रों में 22 फरवरी से उनके दौरे शुरू होंगे और वे लोकसभा की कार्रवाई शुरू होने तक अधिकांश नगर निगम क्षेत्रों का दौरा पूर्ण कर लेंगे।

सत्ता में थे तब भी लड़ते थे, अब भी लड़ रहे हैं कांग्रेसी
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग उस समय भी लड़ते थे, जब कांग्रेस गलती से सत्ता में आ गई थी। अब विपक्ष में हैं, तब भी लड़ रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का पूरा चरित्र जनता के सामने है और  जनता कांग्रेस के छल-कपट को बहुत अच्छे से पहचानने लगी है।

भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ
सीधी में हुए बस हादसे के बारे में श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अत्यंत संवेदनशील हैं, उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये और पीड़ित परिवारों से मिले तथा उन्हें हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया। प्रशासन को निर्देश दिए। जहां भी सिस्टम में कोई कमियां हैं तो मुख्यमंत्री जी ने दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की है। श्री शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाएं हैं।

Share:

Next Post

​हजीरा प्लांट में तैयार हुआ 100वां अत्याधुनिक के-9 वज्र टैंक

Thu Feb 18 , 2021
नई दिल्ली ।  सूरत के हजीरा में एलएंडटी आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक के-9 वज्र टैंक बनाए जा रहे हैं। यह ऑटोमेटिक टैंक बोफोर्स से भी अत्याधुनिक हैं। फैक्टरी में 100वां टैंक बनकर तैयार हो गया है जिसे गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने हरी झंडी दिखाकर कॉम्प्लेक्स से रवाना किया। जनरल नरवणे ने फैक्टरी का दौरा करके लार्सन एंड टुब्रो के रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। सेना प्रमुख जनरल नरवणे आज […]