img-fluid

तंजानिया में लैंडिंग से ठीक पहले झील में गिरा यात्री विमान, रेस्क्यू जारी

November 06, 2022

नई दिल्ली। तंजानिया (Tanzania) में रविवार को एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश (crash in the lake) हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान (Precision Airlines domestic plane) जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास तालाब में गिर गया। इस विमान में 49 यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया. प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


तंजानिया में चल रहे यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ट्वीट करते हुए बीएनओ न्यूज ने वीडियो ट्वीट किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे प्लेन झील में डूबा हुआ है। नाव में सवार होकर सुरक्षा बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा जिन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है वह भी झील के किनारे पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share:

MP: बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत

Sun Nov 6 , 2022
धार। प्रदेश के धार जिले (Dhar district of the state) में एक दर्दनाक हादसे ने हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एबी रोड (AB Road in Dhamnod police station area) पर एक बाइक को बस ने टक्कर मार दी, हादसे में दो बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved