img-fluid

फेस्टिवल सीजन में लाल बसों को नहीं मिल रहे यात्री

October 20, 2020

भोपाल। राजधानी में नवरात्रि की धूम मची हुई है। बाजारों में रौनक लौट रही है। लेकिन लाल बसों को अभी भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस बीच भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने सोमवार को 25 सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया। इसके साथ ही शहर में सात मार्गों पर कुल 34 बसों का संचालित होने लगीं। कोरोना काल में अभी तक दो मार्गों पर नौ बसें चल रही थीं। लॉकडाउन से पहले शहर में 200 लो फ्लोर व मिडी बसों का संचालन किया जा रहा था, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोग रोज यात्रा करते थे। बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। फिलहाल 25 बसें बढ़ाई गई हैं। सिटी बसों में यात्रा के दौरान लोगा मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। बसों के चालक व परिचालक भी मास्क लगाएंगे। शहरवासी लोक परिवहन सेवा का लाभ उठाएं। बता दें कि कोरोना काल में अभी सिटी बसों में 20 से 25 फीसदी यात्री सफर कर रहे हैं। बीसीएलएल को आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। जल्द ही और सिटी बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

Share:

  • जानियें: vivo कंपनी जल्‍द लांच कर सकती है iQOO U1x नया स्‍मार्टफोन

    Tue Oct 20 , 2020
    आज के युग में टैक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बेहतर से बेहतर करने की कोशिश कर रहैं हैं और इसमें लगभग सफलता भी मिलती जा रही है। लेटेस्ट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo अपने एक और नई सीरीज के दमदार स्मार्टफोन iQOO U1x को 6.3 इंच आइपीएस डिस्प्ले, स्नैपड्रेगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम वर्जन, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved