
नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की प्लाइट तूफानी हवाओं में फंस गई और हवा में हिचकोले खाने लगी। विमान के डगमगाने से उसमें बैठे यात्री चीखने लगे। कुछ यात्री विमान में ही पूजा-अर्चना और सलामती की दुआएं पढऩे लगे। घटना के बाद यात्रियों का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि शायद उनका अब अंतिम समय आ गया है।
हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह विमान को तूफानी हवाओं से निकालकर सुरक्षित लैंड करवाया। तूफान इतना भयानक था कि विमान आगे बढऩे के बजाय एक ही स्थान पर हिचकोले खाने लगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर समेत उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 18 फरवरी से बारिश का सिलसिला जारी है। इन दिनों वहां तेज हवाएं और अच्छी बर्फबारी देखी जा रही है। ये सिलसिला 22 फरवरी तक जारी रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved