img-fluid

मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत के लिए सजा पटना

January 12, 2024

लालू के 15 फीसदी वोट पर मोहिनी नजर

पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की बिहार यात्रा को लेकर पटना में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। श्रीकृष्ण मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यादव समाज से जुड़े लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की यात्रा का मकसद बिहार के 15 फीसदी यादव वोटों को साधना है। अब तक इस वोट बैंक पर पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव का बड़ा प्रभाव था। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी, लेकिन इस बार जदयू के अलग होने से भाजपा का वोट प्रतिशत घट सकता है। इसी को लेकर जातीय समीकरण साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री यादव बिहार के बाद उत्तरप्रदेश का भी रुख करेंगे। दोनों ही राज्यों में यादव वोटों की भरमार है, जिसे साधने के लिए मुख्यमंत्री का उपयोग किया जाएगा।

Share:

  • Anjali Arora ने खरीदा करोड़ों का घर, लग्जरी लाइफ जीती है अंजली

    Fri Jan 12 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) को आज हर कोई जानता हैं। अपने शानदार डांस मूव्स से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। अंजली के सोशल मीडिया पोस्ट को फैंस बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि वो कई सारे रिएलिटी शो और गानों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved