img-fluid

पान मसाला वाली शिकंजी देख फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- अब यही देखना बाकी रह गया था…

December 04, 2024

नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स (Street foods) के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ डिशेज तो ऐसी होती हैं, जिनकी तारीफ होती है। लेकिन कुछ डिशेज ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग कान पकड़ लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक वायरल वीडियो (Viral Video) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह वीडियो एक खास किस्म की शिकंजी के बारे में है। इस शिकंजी (Shikanji) को पान मसाला (Pan masala) डालकर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।


इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल बृजेश व्लॉग्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, स्पेशल विमल शिकंजी। वीडियो में दिखाया गया है कि एक वेंडर खास किस्म की शिकंजी तैयार कर रहा है। इस शिकंजी को बनाने के लिए इसके परंपरागत इंग्रेडिएंट्स, नींबू, अदरक और पुदीना वगैरह को मिलाता है। इसके बाद ऊपर से वह विमल पान मसाला का पैकेट फाड़कर इसमें मिला देता है। इसके बाद शिकंजी को स्ट्रॉ से मिलाता है।

वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर तमाम लोगों ने गुस्सा भी दिखाया है। वहीं, कुछ लोग हैरानी भी दिखा रहे हैं कि अब यही देखना बाकी रह गया था। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की अनोखी डिश का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले एक अन्य वीडियो में एक वेंडर, सेब, केला, अमरूद आदि फलों को बटर में भूनता नजर आता है। इसके बाद वह इसमें दूध, चीज, क्रीम, ओरेगानो और चिली फ्लेक्स मिलाता है। इसके ऊपर से वह फ्राइड पनीर मोमोज की टॉपिंग्स भी लगा देता है। इस डिश को देखकर तो लोग भी कंफ्यूज हो जाते हैं।

Share:

72 वर्षीय नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह बनी Namibia की पहली महिला राष्ट्रपति, 57% वोट किए हासिल

Wed Dec 4 , 2024
विंडहॉक। नामीबिया (Namibia) की नई और पहली महिला राष्ट्रपति (First female President) नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह (Netumbo Nandai-Ndaitwah) बनी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 वर्षीय नंदी-नदैतवा (72 year old Nandi-Ndaitwa) ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की। नंदी की ये जीत उस चुनावी दावों के विपरित […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved