img-fluid

असम की जनता अवसरवादियों को दिखाएगी उनका असली चेहरा: Jeetu Patwari

March 25, 2021
भोपाल । जनता का अपार उत्साह बयां कर रहा है कि सिंडिकेटानंद सरकार (Syndicateanand Sarkar) की विदाई का बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। जो लोग असम की अस्मिता की दुहाई दे रहे हैं वह यह भूल गए हैं कि असम की जनता अपनी अस्मिता के लिए हमेशा से ही जागृत रही है। यह बात पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को असम (aasam)  के डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली के दौरान कही। जीतू पटवारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में डिब्रूगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार निलयित्र नेयोग के समर्थन में रोड़ शो कर रहे थे।
 
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Former Minister Jeetu Patwari) ने कहा कि असम आकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कहते है कि कांग्रेस को वोट देने से अवसरवादी राजनीति को बढावा मिलेगा, वह सही कहते हैं। लोकतंत्र की हत्या कर राज्यों में अनैतिक तरीके से सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से यह शोभा नहीं देता। कौन अवसरवादी है और कौन राष्ट्रवादी यह देश की जनता भली भांती समझ चुकी है। ये पूरे देश ने देखा कि मध्य प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने अनैतिक तरीके से गिराने के लिए पूरे देश को कैसे कोरोना संकट में डाल दिया है। (हि.स.)

 

Share:

  • 54 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

    Thu Mar 25 , 2021
    कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त कर ली हैं। एक आधिकारिक बयान में गुरूवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने मछुआरों को बुधवार को उत्तरी तट और उत्तर पूर्व के इलाकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved