जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन जन्मतिथि वाले लोगों में पैसा कमाने का होता है जबरदस्त जुनून, शुक्र देव की कृपा से बनते हैं सब काम


नई दिल्ली। अंक शास्त्र के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अंक अनलकी। आजकल व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी सोच समझकर चूज करता है। वह उन्हीं अंकों का चुनाव करता है, जो उसके लिए शुभ होते हैं। जिससे उसे परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

अंक विज्ञान में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का आर्कषक व्यक्तित्व होता है। इन लोगों के अंदर पैसा कमाने का एक जुनून सा होता है। आइये जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की खास बातें…


पैसा कमाने का होता है जबरदस्त जुनून : नंबर 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। जो प्रेम और शांति का प्रतीक हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति शरीर से मजबूत और देखने में चार्मिंग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों का बुढ़ापा जल्दी दिखाई नहीं देता। ये लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों में पैसा कमाने का जबरदस्त जुनून होता है। इसके लिए ये अपने कार्यस्थल और व्यापार में खूब मेहनत भी करते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी कहे जाते हैं।

लग्जरी लाइफ जीना करते हैं पसंद : इन लोगों की शिक्षा अमूमन अच्छी होती है। ये अपने प्रयासों से लाइफ में धन भी खूब कमाते हैं। लेकिन इन्हें आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये पैसा खर्च करने के भी शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- मंहगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों के काम शुक्र देव के प्रभाव से बनते चले जाते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता : शुक्र ग्रह के प्रभाव इन जन्मतिथि वाले लोग मीडिया, फैशन डिजाइनिंग या एक्टिंग का कोर्स करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही वस्त्र, लग्जरी आयटम, सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार इन्हें खूब तरक्की दिलाता है। इनकी मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी पटरी खाती है। साथ ही 2, 3 और 9 मूलांक वाले भी इनके लिए अच्छे रहते हैं। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है। इस रंग का रूमाल अपने हाथ आप हमेशा रख सकते हैं, जो आपका लकी चार्म साबित हो सकता है।

Share:

Next Post

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में जाने के लिए 3 बार तैयार हुए धर्मेंद्र लेकिन नहीं गए, खुद बताई वजह

Tue Feb 8 , 2022
मुंबई। स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया है। लता जी को अंतिम विदाई देते हुए हर आंख में आंसू थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर तक तमाम वीवीआईपी उन्हें अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। हालांकि इस दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दिखाई नहीं […]