
संत नगर। बजरंग सेना समिति द्वारा कलेक्टर आफिस में कलेक्टर अविनाश लावनिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में भगवान गणेश महाराज के पंडाल लगाने की अनुमति दे। जिससे कोरोना महामारी दूर हो क्योंकि संकट के समय भगवान को याद किया जाता है। परंतु यहा पर संकट के समय भगवान के मंदिर बंद है, गणेश महाराज जी के पंडालो की अनुमति नहीं दी जा रही है। कलेक्टर ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि यह सरकार का निर्णय है फिर भी हम आपके आवेदन पर विचार करेंगे। बजरंगियों ने कहा कि अगर इस आवेदन पर विचार जल्द नहीं किया गया तो हमे बाध्य होकर गृहमंत्री से मुलाकात करनी पडेगी। मांग करने वालो में बजरंग सेना समिति के अर्चक पुरोहित पं. राज कुमार गर्ग, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव देवेन्द्र जैन, राजेश उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved