जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) व्‍यापार

एक बार फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कीतनी है कीमत

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel), दोनों ईंधनों के दाम में भारी तेजी कर दी। पेट्रोल (Petrol)में जहां प्रति लीटर 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल (Diesel) के दाम में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले दो दिनों तक दोनों के दाम में कोई फेरबदल नहीं (No Change) हुआ था। हालांकि, पिछले सप्ताह कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेजी के संकेत ही मिले। कच्चा तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक, भारत, कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में बुरी तरह से फंसा हुआ है। तब भी अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में फ्यूल की बिक्री (Fuel Sale) नए रिकार्ड पर है। इससे कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) को बल मिला है। इसका संकेत इस सप्ताह भी दिख रहा है। सोमवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.53 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।


बीते पांच दिनों में 1.16 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम ( Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद पांच दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

बीते पांच दिनों में 1.33 रुपये महंगा हुआ डीजल
सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। बीते पांच दिनों में ही डीजल का दाम 1.36 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम                  पेट्रोल / डीजल
दिल्ली                              91.53/82.06
मुंबई                                97.86/89.17
चेन्नै                                  93.60/86.96
कोलकाता                        91.66/84.90
भोपाल                             99.55/90.36
इंदौर                                99.70/90.52
जबलपुर                          99.65/90.48
उज्‍जैन                             99.95/90.74
देवास                             99.93/ 90.74
ग्‍वालियर                        99.69/ 90.49

(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल के बाजार में तेजी
इस समय कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेजी के संकेत है। दो महीने के दौरान ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जबकि लगातार तीसरे सप्ताह भी कच्चा तेल चढ़ा है। हालांकि इन दिनों कच्चा तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक, भारत, कोरोना की दूसरी लहर (2nd Wave of Corona) की चपेट में बुरी तरह से फंसा हुआ है। तब भी अमेरिका (USA) और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में फ्यूल की बिक्री (Fuel Sale) नए रिकार्ड पर है। इससे कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) को बल मिला है। सिंगापुर के बाजार में इस सप्ताह की शुरूआत में ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) के दाम में 0.75 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 69.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.72 डॉलर की तेजी के साथ 65.62 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गया था।

Share:

Next Post

कांग्रेस विधायक के भतीजे की शादी में बैंड, बाजा और बारात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Mon May 10 , 2021
  कोंडागांव/चंपेश। देश में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि नियम कायदे-कानून सिर्फ आम जनता के लिए ही हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोंडागांव (Kondagaon) से विधायक (MLA) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam) के भतीजे की शादी में कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) […]