img-fluid

वॉशिंगटन के होटल में गोलीबारी से पहले दिखीं ट्रंप-एपस्टीन की तस्वीरें, विरोध प्रदर्शन का VIDEO वायरल

April 27, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी में स्थित एक हाई-प्रोफाइल होटल में हुई गोलीबारी (Shooting at high-profile hotel) ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) के कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बीच अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है-हमले से कुछ घंटे पहले इसी होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

बताया जा रहा है कि हिल्टन होटल की बाहरी दीवार पर प्रदर्शनकारियों ने प्रोजेक्शन के जरिए ट्रंप और जेफरी एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए। इस दौरान एक ऑडियो क्लिप भी चलाई गई, जिसमें कथित ईमेल पढ़कर सुनाए जा रहे थे।

होटल के बाहर जुटी भीड़, वीडियो हुआ वायरल
इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दूसरी ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। होटल की दीवार पर चल रही तस्वीरें और ऑडियो का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


  • गोलीबारी के बाद बढ़ी चिंता
    इसी होटल में कुछ ही समय बाद गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हालांकि, ट्रंप की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को काबू में कर लिया।

    पुराने विवाद फिर चर्चा में
    गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को लेकर ट्रंप का नाम पहले भी सार्वजनिक बहस का हिस्सा रहा है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन और उसके तुरंत बाद हुई गोलीबारी ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।

    Share:

  • तोतों ने खाया फल, सरकार भरेगी हर्जाना: बॉम्बे हाईकोर्ट का अनोखा फैसला

    Mon Apr 27 , 2026
    मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) की नागपुर पीठ (Nagpur Peeth) ने एक दिलचस्प और अहम फैसले में कहा है कि तोते भी वन्यजीव की श्रेणी में आते हैं और अगर इनके कारण किसानों की फसल को नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई सरकार को करनी होगी। यह मामला महाराष्ट्र के वर्धा जिले के किसान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved