img-fluid

पायलट को सौंपी जा सकती है राजस्थान कांग्रेस की कमान

January 15, 2023

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में नियुक्ति का दौर तेजी से चल रहा है। 300 ब्लाक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, वहीं पार्टी आलाकमान सचिन पायलट की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पायलट के पास कोई पद नहीं है। उन्होंने केन्द्र की राजनीति करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।


  • 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान भी सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे और उनकी अगुआई में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जाट समुदाय से हैं। ऐसे में जाट समुदाय नाराज न हो जाए, इसलिए डोटासरा को केन्द्र में बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

    Share:

  • मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी, किसी से गठबंधन नहीं करेंगे

    Sun Jan 15 , 2023
    लखनऊ। अपने जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने कहा कि बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved