
नई दिल्ली: भारतीय सेना का भरोसेमंद रॉकेट सिस्टम अब नए रूप में आसमान में दिखाई देगा. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सूत्रों के मुताबिक पिनाका का एक नया वर्जन भारतीय वायुसेना के लिए तैयार किया जाएगा, जिसे फाइटर जेट से दागा जा सकेगा. यह नया पिनाका सिर्फ जमीन से दागे जाने वाले रॉकेट की कॉपी नहीं होगा, बल्कि खास तौर पर एयर-लॉन्च के लिए डिजाइन किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक रॉकेट की लंबाई करीब 4.8 मीटर होगी, ताकि इसे फाइटर जेट पर आसानी से लगाया जा सके. इसका ढांचा और एयरोडायनामिक डिजाइन जमीन वाले पिनाका से अलग होगा. इसमें गाइडेंस, नेविगेशन और कंट्रोल सिस्टम जमीन वाले वर्जन से लिया जाएगा.
चूंकि यह रॉकेट हवा में ऊंचाई और तेज रफ्तार से छोड़ा जाएगा, इसलिए इसकी नोजल और इंजन डिजाइन भी अलग होगी. ऊंचाई पर हवा का दबाव कम होता है, इसलिए थ्रस्ट को उसी हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया जाएगा.
हवाई लॉन्च का सबसे बड़ा फायदा है ज्यादा दूरी. जब रॉकेट को ऊंचाई से छोड़ा जाता है, तो उसे पहले से ही स्पीड और ऊंचाई का फायदा मिलता है. मोटर बंद होने के बाद भी यह रॉकेट ‘ग्लाइड फेज’ में आगे बढ़ सकता है. इसकी नाक के पास लगे छोटे फिन GPS और इनर्शियल नेविगेशन की मदद से रास्ता सुधारते रहेंगे. मतलब, यह रॉकेट सीधी रेखा में गिरने के बजाय लक्ष्य की ओर खुद को एडजस्ट कर सकेगा और वो भी सुपरसोनिक या हाइपरसोनिक स्पीड पर.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved