
इन्दौर। मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश के चलते लोग परेशान हैं वहीं इंदौर शहर में सीमित बारिश होने के कारण पिछले साल का औसत आंकड़ा भी काफी पीछे है, इंदौर में बारिश कम होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीपल्याहाना तालाब सूखा पड़ा हुआ है, वहीं शहर के अन्य तालाबों को भी झमाझम का इंतजार बना हुआ है। उधर मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में इंदौर में बारिश की संभावना है फिलहाल रिमझिम फुहारो का दोर जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved