
नई दिल्ली: भारत (India) पर टैरिफ (Tariff) को 50 से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के बाद पहली बार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyusg Goyal) मीडिया के सामने आए हैं. वह टैरिफ और अमेरिका (America) के साथ ट्रेड डील (Trade Deal) पर सरकार का औपचारिक पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत के भविष्य को 4 चांद लगाने वाला है. उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस डील का श्रेय दिया.
भारत ने अमेरिका से जो डील फाइनल की है वो भारत के सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील है. महीनों से हमारी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी. कई सारे जटिल विषय थे, कई सारी समस्याएं थी, भारत पर 50 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैक्स लगा हुआ था. हमारे व्यापारियो, एक्सपोर्ट्स, मरीन और टेक्सटाइल सेक्टर में लोगों को परेशानी हो रही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मित्रता के बल पर वो डील करके दिखाई जो इतने महीनों से नहीं हो पा रही थी. मैं पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद करता हूं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved