
संत नगर। लॉक डाउन खत्म होने के बाद उप नगर की पूज्य सिंधी पंचायत एवं महिला सिंधी पंचायत ओर लायंस क्लब द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने वाली भोपाल की प्रथम महिला कोरोना योद्धा भूमिका रामानी का सम्मान करेंगे। महिला पंचायत अध्यक्ष किरण वाधवानी ने बताया कि इस सम्बंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किरण के साथ रश्मि दुबे, मधु लालवानी, हेमा वाधवानी ने यह निर्णय पारित किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved