img-fluid

PM ने केंद्रीय मंत्री Smriti Irani को दी जन्मदिन की बधाई

March 23, 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपके नेतृत्व में राष्ट्र सेवा करना सम्मान और सौभाग्य की बात है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई। वह महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण वस्त्र क्षेत्र को बदलने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रही हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।’  

प्रधानमंत्री Prime Minister Narendra Modi के शुभकामना संदेश पर आभार व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर। आपके नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। आपके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमेशा आभारी हूं।
दिल्ली में 23 मार्च 1976 को जन्मी स्मृति ईरानी अभी अमेठी से बीजेपी सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय का प्रभार संभाल रही हैं।(हि.स.)

Share:

  • Filght से महिला का 4 लाख का सोना-हीरा गायब होने से Airport पर हड़कंप

    Tue Mar 23 , 2021
    पटना। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली से पटना पहुंची महिला यात्री ने अपने लगेज से 4 लाख मूल्य के आभूषण गायब होने की बात कही। पटना के ही सिपारा इलाके की रहने वाली महिला यात्री संजू दिल्ली से पटना (Delhi To Patna Filght) पहुंची थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved