img-fluid

PM मोदी और सोनिया गांधी का कार्यक्रम रद्द, राष्ट्रपति ने किया रावण दहन

October 02, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मैदान (Red Fort Ground) पर श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है।

विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब आतंकवाद का दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका वध करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा को नमन करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाना था। लेकिन वहां बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया है। यह कार्यक्रम आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में तय था। खबर है कि बारिश की वजह से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी कार्यक्रम रद्द हो गया है।

Share:

  • MP के खंडवा में बड़ा हादसा, विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 10 लोगों की मौत

    Thu Oct 2 , 2025
    खंडवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) जिले गुरुवार को दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अभी भी लापता हैं. पुलिस-प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना पंधाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved