मुंबई। रजनीकांत (Rajinikanth) जिसकी हाल ही में फिल्म कुली रिलीज हुई है, उन्हें सिनेमा में 50 साल पूरे (50 Years in Cinema) हो गए हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर उनके को-स्टार्स ने उन्हें खूब बधाई दी है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत को लेकर कई पोस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं अब तो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तक ने उन्हें स्पेशल बधाई (Special Congratulations) दी है। जानें इस पर रजनीकांत ने क्या जवाब दिया।
क्या लिखा पीएम ने
पीएम मोदी ने लिखा, ‘बधाई हो रजनीकांत जी सिनेमा की दुनिया में 50 साल पूरे होने पर। इनकी जर्नी काफी आइकॉनिक रही है, उनके अलग-अलग किरदारों ने फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। मैं आने वाले समय में उनकी निरंतर सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
रजनीकांत का जवाब
बता दें कि रजनीकांत ने 1975 में 15 अगस्त को ही के बालाचंदर की फिल्म अपूर्वा रागंगल से डेब्यू किया था। अब 74 की उम्र में भी वह फिल्मों में काम करते हैं और आज भी उनकी फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।
अब हाल ही में जो उनकी फिल्म कुली रिलीज हुई है उसे लोकेश ने डायरेक्ट किया है और इसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और आमिर खान भी हैं। फिल्म ने 1 ही दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ की कमाई कर ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved