
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने अमेरिका से हुई ट्रेड डील (trade deal with America) को किसान विरोधी बताया हैं। ये ट्रेड डील देश के किसानों के हक में नहीं है। आज किसान सबसे ज्यादा ठगा हुआ है।
एमपी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बुधवार को प्रेस कांग्रेस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील के बाद माला पहनी। दिखाया ऐसा जा रहा है जैसे बहुत कुछ होने वाला है। आज किसान सबसे ज्यादा ठगा हुआ। अमेरिका से कृषि से जुड़े सामान और ड्राइफूट्स आने वाली जीरो प्रतिशत टैरिफ लगेगा। देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं बोला है।
प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि इंडिया जब सामान अमेरिका एक्सपोर्ट करेगा तो 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। ये चिंता का विषय है, किसान समझें। ये ट्रेड डील देश के किसानों के हक में नहीं है। वहीं प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर कहा कि जल्द ही मीडिया की नई टीम आपके सामने होगी, जो लोग मीडिया की टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे, वह दूसरे दायित्व पर आपको नजर आएंगे। हर व्यक्ति को काम दिया जाएगा कांग्रेस के पास बहुत काम है।
जिलों की कार्यकारिणी छोटी होने पर कहा- पालन किया जाएगा
जीतू पटवारी ने जिलों की कार्यकारिणी छोटी होने की AICC के निर्देश पर भी बयान दिया। उन्होंने बताया कि हमने पहले ही तय किया था कि जिलों की टीम छोटी होगी। अब AICC के निर्देश आए हैं, उसका पालन किया जाएगा। छिंदवाड़ा की जंबो टीम होने पर कहा कि छिंदवाड़ा में घोषणा निर्देशों के पहले हो चुकी थी।
विदेशी कृषि उत्पाद थोपने की तैयारी- पूर्व कृषि मंत्री
पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सचिन यादव ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में मोदी सरकार ने किसानों के हितों से समझौता किया। MSP की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर विदेशी कृषि उत्पाद थोपने की तैयारी है। किसानों के हितों की अनदेखी हुई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन होंगे।
कांग्रेस विधायक ने की ये मांग
सचिन यादव ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रखने का काम किया है। पहले से ही हमारे किसान साथी एमएसपी को लेकर संघर्षरत है, उसके बावजूद अमरीकी कृषि उत्पादों के बाजार खोलकर किसानों का गला घोंटने का काम किया है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस डील में किसानों के हितों का संरक्षण किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी और देश का किसान इस फैसले का पुरजोर विरोध करने का काम करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved