img-fluid

PM मोदी बोले- अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है तिरंगा

August 11, 2022


सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूरत में एक तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आप में देश के कपड़ा उद्योग, खादी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सूरत ने आत्मनिर्भर भारत की जमीन तैयार करने की दिशा में हमेशा काम किया है।

पीएम ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में गुजरात ने बापू के रूप में नेतृत्व दिया और देश को सरदार पटेल जैसा लौहपुरुष दिया जिन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी। बारदोली आंदोलन और दांडी यात्रा से निकले संदेशों ने पूरे देश को एकजुट किया। हमारे योद्धाओं ने तिरंगे में देश का भविष्य और इसके सपने देखे थे और किसी भी हाल में इसे झुकने नहीं दिया। पीएम ने कहा, आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।


केंद्र ने राज्यों से कहा, घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएं
केंद्र ने राज्यों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएं। साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत राज्य अपने यहां भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें।

लाभार्थियों के तिरंगा खरीदने के लिए नहीं दिया गया कोई आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को राशन देने से पूर्व तिरंगा खरीदने के कोई आदेश नहीं दिए हैं। तिरंगा खरीदने की अनिवार्यता की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। साथ आदेश जारी कर फेयर प्राइस शॉप को मनमानी न करने की हिदायत दी है।

Share:

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 अगस्त को होगा, जानिए दावेदार

    Thu Aug 11 , 2022
    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद (national president post of congress party) के लिए लंबे समय से चल रही खींचतान का अंत 21 अगस्‍त को होने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस सितंबर के मध्य तक अपना नया अध्यक्ष ((AICC national president ) चुन लेगी। इसके लिए चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved