img-fluid

हाजीपुर में कल PM मोदी का मेगा कार्यक्रम, 3 लाख करोड़ की 2500 से ज्यादा योजनाओं की देंगे सौगात

November 20, 2026

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो चुका है। सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरे पर प्रधानमंत्री बिहार को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 2,500 से ज्यादा योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही नीतीश सेतु का उद्घाटन भी करेंगे। बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने पुल का नामकरण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर किया गया है और इसके निर्माण पर 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर हाजीपुर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मुख्य मंच से लेकर पंडाल और सड़कों तक को सजाया गया है। पूरे इलाके में एनडीए के नेताओं और पार्टी से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़ी पंडालें बनाई गई हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन से करीब दो घंटे पहले नीतीश सेतु पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा।


  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हजारों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले से लेकर राज्य स्तर तक के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद हैं, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे में 2,500 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस दौरान संजय सरावगी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर बने सेतु के उद्घाटन का विपक्ष विरोध कर रहा है, जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

    लालू परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल तक बिहार में शासन किया, लेकिन उनके कार्यकाल में एक भी पुल-पुलिया नहीं बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने दो ही काम किए- पहला चरवाहा विद्यालय खोलना और दूसरा पशुपालन घोटाला यानी चारा घोटाला। सरावगी ने कहा कि अगर लालू यादव ने कोई विकास कार्य किया होता तो आज जनता उसे याद करती।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved