बड़ी खबर

PM मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को करेंगे संबोधित, सीएम योगी सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करने वाले हैं। वह लाइव संवाद के माध्यम से यूपी में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ेंगे। पीएम मोदी के संबोधन को लाभार्थियों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि भी सुनेंगे। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक लखनऊ में मोदी के लाइव प्रसारण से लाभार्थियों के साथ शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े 15 करोड़ लोग

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना को देशभर तक पहुंचाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा दो महीने में ही जनभागीदारी का प्रतीक बन गई। अब तक इस यात्रा से 15 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं। लोगों की यह विशाल भागीदारी एक उन्नतिशील और समावेशी भारत की दिशा में संगठित मार्ग बनाने के लिए यात्रा का उद्देश्य बयां करती है।


विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में सरकारी योजनाओं की 100 प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद लोगों की भागीदारी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। चौथे सप्ताह के अंत में 13 दिसंबर 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची थी, वहीं पांचवें सप्ताह के अंत में 22 दिसंबर को यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई। अगले चार हफ्तों में, यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए जिससे इसने 15 करोड़ प्रतिभागियों का आंकड़ा पार कर लिया। 17 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा डैशबोर्ड में 15.34 करोड़ प्रतिभागियों ने 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर किया।

स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच

17 जनवरी 2024 तक स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। माय भारत पर 38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए दो करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। यात्रा ने दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को कवर किया है। 11 करोड़ से अधिक लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।

गांवों में दिखा यात्रा का सबसे ज्यादा असर

यात्रा का वास्तविक असर गांव दर गांव दिख रहा है। एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने आयुष्मान कार्डों के लिए 100 प्रतिशत परिपूर्णता हासिल की है, जिससे लाखों लोग स्वास्थ्य देखभाल पहुंच के साथ सशक्त हुए हैं। ‘हर घर जल’ योजना के माध्यम से स्वच्छ पानी अब 79,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच रहा है, जबकि 1.38 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण से पारदर्शिता और सुरक्षा की सुविधा मिली है। इसके अलावा, 17,000 से अधिक ग्राम पंचायतों ने ओडीएफ प्लस अनुपालन हासिल कर लिया है, जो स्वच्छ जीवन का प्रमाण है।

Share:

Next Post

Ranbir Kapoor की 'रामायण' में 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस कुब्रा सैत की एंट्री?

Thu Jan 18 , 2024
मुंबई (Mumbai) ! रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में एक से बढ़कर एक दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में भी जानकारी सामने आई है। आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ (Sacred Games) और इसकी कुक्कू यानी एक्ट्रेस कुब्रा […]