img-fluid

चेन्नई को PM मोदी का तोहफा, मेट्रो में किया सफर; CM विजय बने ‘हमसफर’

October 11, 2026

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। चेन्नई में प्रधानमंत्री ने मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वह राज्य को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी जलाकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा पाठ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के द्वितीय चरण के तहत पूनमल्ली से वडापलानी के बीच 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी रूट का उद्घाटन किया। लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस रूट पर उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ सफर भी किया। PM मोदी और CM विजय ने गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सफर किया। इस दौरान PM मोदी ने टिकट खरीदा और टिकट काउंटर पर कर्मचारी से थोड़ी बातचीत भी की।


  • बता दें कि नई सेवाएं मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के कॉरिडोर चार के तहत आती हैं। हाल ही में शुरू हुए इस रूट पर कुल 11 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं, जो लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। इस नए कॉरिडोर में 3.7 किलोमीटर का एक अनोखा डबल-डेकर स्ट्रक्चर है। इसमें ड्राइवरलेस ऑपरेशन (बिना ड्राइवर के ट्रेन चलाने) को सपोर्ट करने के लिए एडवांस्ड सिग्नलिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं। उम्मीद है कि इससे यात्रियों का रोजाना का सफर का समय कम होगा और चेन्नई के तेजी से बढ़ते पश्चिमी उपनगरों और शहर के केंद्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    चेन्नई मेट्रो रेल के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों के लिए नियमित सेवाएं रविवार शाम 4 बजे से शुरू होंगी और रात 9 बजे तक दोनों दिशाओं में ऑपरेशन चलेगा। 12 अक्टूबर से, इस रूट पर नियमित सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेंगी। आखिरी ट्रेन सेवा रात 9 बजे दोनों टर्मिनलों (पूनामल्ली बाईपास मेट्रो और कॉरिडोर 4 वडापलानी मेट्रो) से रवाना होगी। नई मेट्रो येलो लाइन के तहत आने वाले स्टेशन पूनामल्ली बाईपास, पूनामल्ली बस स्टैंड, पूनामल्ली सरकारी अस्पताल, करायनचावडी, कुमाननचावडी, कट्टुपक्कम, अय्यप्पनथांगल, थेल्लियारगरम, पोरुर बाईपास, पोरुर जंक्शन और वडापलानी हैं।

    Share:

  • कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच और धक्का मुक्की

    Sun Oct 11 , 2026
    लखनऊ। यूपी कांग्रेस मुख्यालय में हंगामे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब, कांग्रेस कार्यकर्ता नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved