img-fluid

POK : रावलकोट में प्रदर्शन पर हिंसक एक्शन, पाकिस्तानी सेना के हमले में गई 9 लोगों की जान…

July 28, 2026

नई दिल्ली. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट (Rawalakot) में प्रदर्शनकारियों (Protesters) पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों (Pakistan Army) की कार्रवाई की खबर सामने आई है. सुरक्षाबलों की फायरिंग के बाद भड़की हिंसा से इलाके में भारी तनाव का माहौल है. रावलकोट में विरोध प्रदर्शन के लिए स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे थे, तभी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं, जिससे कई लोगों की मौत हो गई. रावलकोट में अब तक कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की जानकारी है.


  • जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया कि अकेले रावलकोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, जबकि कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या इससे अधिक होने की बात कही गई है.

    जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी की तरफ से शेयर की गई हाथ से लिखी एक लिस्ट में मारे गए लोगों के नाम बताए गए हैं, जिनमें उस्मान नजीर, काशिफ, मोहम्मद इब्राहिम, अर्सल असगर, हनीफ मोहम्मद बशीर, वसीम अफजल, बासित शाह और साबिर खान शामिल हैं.

    वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस हिंसा के बाद PoK के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं.

    बता दें, जून की शुरुआत से ही बड़े पैमाने पर यहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इनमें धरने, प्रदर्शन और सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और अन्य व्यवसायों को बंद रखा गया है.

    प्रदर्शन शुरू होने के बाद से प्रदर्शनकारियों और स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच हुई झड़पों में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सुरक्षा बलों के कुछ जवान भी शामिल हैं.

    जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में स्थानीय विधानसभा में 12 आरक्षित सीटों की व्यवस्था खत्म करना, स्थानीय लोगों को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना, गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई, बेहतर शासन व्यवस्था व बिजली समेत अन्य आर्थिक मुद्दों पर सुधार शामिल हैं.

    Share:

  • J&K: गांदरबल जिले में हादसा....अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 10 से अधिक घायल

    Tue Jul 28 , 2026
    गांदरबल। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस गांदरबल जिले (Ganderbal district) के गुंड के हरिगनीवान (Hariganiwan) इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस ‘एस-मोड़’ नामक तीखे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved