
रीवा। मऊगंज अनुभाग में बीते दिनों लगातार 03 दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं। हनुमना में दो दुष्कर्म की घटनाओं के बाद 07 अक्टूबर शुक्रवार को मऊगंज थानांतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। जो की लडकी के गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर नाबालिग को धमकाने का भी आरोप है। इस संबंध में पीडिता के पिता ने कल घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मऊगंज थाना प्रभारी एलबी सिंह के नेतृत्व में मऊगंज पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी शिवम केवट को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 341, 376,506,3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और लडकी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved