img-fluid

सांवेर में पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

July 12, 2025

  • इंदौर का व्यक्ति सांवेर में गोडाउन किराए पर लेकर बना रहा था पटाखे

इन्दौर। रात को सांवेर पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में दबिश मारकर पटाखे और सुतली बम जब्त किए। मौके से बोरियों में भरे 360 किलो रस्सी बम, बारूद, रस्सियां, तराजू और अन्य सामान जब्त किया गया। सांवेर एसडीओपी प्रशांतसिंह भदौरिया ने बताया कि थीराखेड़ी कांकड़ में एक गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे बनाने की सूचना पर पुलिस की टीम रात को वहां पहुंची तो कुछ शराबी शराब पी रहे थे। वे पुलिस को देखकर भाग गए।


इसके बाद पुलिस टीम ने फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो कुछ बोरियों में भरे सुतली बम जब्त मिले। साथ ही पटाखा बनाने का बारूद भी मिला। मौके पर तो पुलिस को कोई नहीं मिला, लेकिन जानकारी निकाली तो पता चला कि पप्पू डाबी का यह मकान है, जिसे रमेश पिता माधु निवासी समाजवाद नगर ने किराए से लिया और वह ही अवैध पटाखे बना रहा था। उस पर कार्रवाई की गई। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आशंका है कि फैक्ट्री में कई मजदूर भी काम कर रहे होंगे। हालांकि इनके बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। वे कहीं आसपास रह रहे होंगे। पुलिस उनकी तलाश में भी आज जाएगी। उल्लेखनीय है कि अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में हुए धमाकों से कई लोग मारे जा चुके हैं। इनमें सुरक्षा के साधनों की अनदेखी की जाती है, जिसके चलते अकसर हादसे और ब्लास्ट होते रहते हैं।

Share:

  • संजय सेतु के 18 मकानों के खतरनाक हिस्से ढहाए

    Sat Jul 12 , 2025
    जवाहर मार्ग से चंद्रभागा रोड पर सुबह-सुबह निगम की मुहिम कई मकान बारिश में ढहने की संभावना थी, इसी के चलते तोड़े निर्माण, मकानों के कई हिस्सों मेेंं सामान भी भरा था इन्दौर। आज सुबह नगर निगम के रिमूवल अमले ने जवाहर मार्ग से चंद्रभागा जाने वाले नए मार्ग पर मिट्टी कटाव के कारण खतरनाक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved