img-fluid

इंदौर में पंपकर्मी को मौत की नींद सुलाने वालों तक पहुंची पुलिस 

March 13, 2026

  • साढ़े तीन हजार रुपए के लिए ले ली थी जान…कार मालिक घर छोडक़र हुआ फरार

इंदौर। डीजल भरवाकर भागने के दौरान एक पंपकर्मी को कार से घसीटते हुए ले जाने वाले कार सवारों तक पुलिस पहुंच गई है। जिसके नाम कार रजिस्टर्ड है वह पुलिस के आने की भनक से भाग गया। इससे साबित होता है कि इस कृत्य में वह शामिल है। उसके साथ अन्य लोग भी थे। मात्र 3500 रुपए के लिए उसने एक पंपकर्मी को कार से घसीटते हुए उसकी जान ले ली थी।

ग्राम कजलाना में शिवलाल पटेल एंड संस पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 22 वर्षीय कर्मचारी रोहित पिता शंकरलाल परमार निवासी मालखेड़ी की मौत हुई थी। पंप पर ग्रे कलर की एक कार में सवार कुछ युवकों ने 3500 रुपए का डीजल डलवाया और कार लेकर भागने लगे। रोहित ने उन्हें रोकने के प्रयास में कार के दरवाजे पर हाथ अड़ाया तो कार वालों ने कार का कांच बंद कर लिया और रोहित का हाथ उसमें फंस गया। उसे वे घसीटते ले गए। बाद में कार का कांच खोला तो रोहित गिर गया और चोटें आने के चलते उसकी मौत हो गई थी। उधर, कार सवार मौके से भाग गए।

सांवेर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता किया तो कार दिलीपसिंह के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। पुलिस दिलीपसिंह के पास गई तो उसने कहा कि उसने यह कार एक लाख में आर्यन कुशवाह निवासी गौरीनगर को बेची। पुलिस आर्यन के घर पहुंची तो वह कार सहित नहीं मिला। उसे पुलिस के आने की भनक लग गई थी। आशंका है कि आर्यन ही कार लेकर गया था। उधर, उसकी कार में कौन-कौन सवार था इस बारे में भी पुलिस को जानकारी लग गई है। उन्हें पकडऩे में भी पुलिस लगी हुई है।

Share:

  • इंदौर: तेंदुए के लगातार मूवमेंट के चलते प्रगति विहार कालोनी में पिंजरा लगाया 

    Fri Mar 13 , 2026
    वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बिचौली मर्दाना बायपास के इलाकों में  बायपास पर लगातार तेंदुआ नजर आने की शिकायतें मिल रही इन्दौर। शहर के बिचौली मर्दाना बायपास के आसपास वाले इलाके में तेंदुए के लगातार मूवमेंट के चलते कल शाम को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसको पकडऩे के लिए एक कालोनी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved