
इंदौर। गुना क्षेत्र (Guna area) में शिकारियों (poachers) से मुठभेड़ (encounter) में कल रात को जो तीन पुलिसकर्मी (policeman) शहीद हुए उनमें इंदौर (Indore) में भी कई सालों तक सेवा देने वाले एक थानेदार राजकुमार (Rajkumar) भी शामिल हैं। राजकुमार इंदौर के तुकोगंज थाने (Tukoganj police station) में टू आईसी भी रहे हैं। राजकुमार मूल रूप से भिंड (Bhind) के रहने वाले थे। डेढ़ साल पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। उनकी तीन माह की बच्ची है। बताया जा रहा है कि वे शांत स्वभाव के पुलिस अधिकारी (police officer) थे। घटना के बाद उनके घर में मातम छा गया।
पुलिस परिवार में शोक की लहर
घटना में शहीद हुए एक अन्य प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव को भी अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह सिसौदिया कॉलोनी में रहता था। सूचना मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों के परिवारों में मातम पसर गया। जिले के पुलिस विभाग (police department) में शोक की लहर दौड़ गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved