बड़ी खबर

राहुल व प्रियंका गांधी को जीप में बैठाकर गेस्ट हाउस ले गई पुलिस

 

नोएडा। हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच राहुल गांधी गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, राहुल गांधी के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही, बाद में पुलिस ने फिर से मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन रुक-रुक कर पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की जिस जीप से राहुल गांधी व प्रियंका को लेकर पुलिस रवाना हुई रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। जिस जीप में राहुल व प्रियंका को बैठाया गया उस जीप के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए और चारों तरफ से जीप को घेर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता जीप की छत पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के लिए स्थिति पर काबू पाना हुआ मुश्किल। राहुल गांधी के साथ दीपेंद्र हुड्डा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि यमुना एक्सप्रेस वे उनकी पिटाई की। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने कहा किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को हाथरस नहीं जाने दिया जाएगा।

Share:

Next Post

पुल से पैर फिसलने पर नदी में गिरा युवक, पानी में डूबने से मौत

Thu Oct 1 , 2020
धार। जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत समीपस्थ ग्राम भंवरिया में गुरुवार सुबह नदी के पुल पर से पैर फिसलने के कारण एक युवक नदी में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस […]