img-fluid

अब AI से क्राइम की जांच करेगी पुलिस, भारत के इस शहर में होगी शुरुआत

October 01, 2025

हैदराबाद: स्कूल से लेकर कॉलेज और ऑफिस से लेकर अस्पताल तक, हर जगह इन दिनों AI का यूज होने लगा है. ऐसे में भला पुलिस विभाग (Police Department) कैसे इससे पीछे रह सकता है. अब हैदराबाद (Hyderabad) पुलिस ने फैसला किया है कि वह क्राइम (Crime) की जांच और दूसरे कामों में AI की मदद लेगी. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानर (Commissioner VC Sajjanar) ने यह जानकारी दी है. बता दें कि दुनिया के कई देशों में पुलिस पहले से ही AI की मदद ले रही है.


  • पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आजकल दुनिया में AI की खूब चर्चा है. कई ऑफिस और कंपनियां इसे अपना रही हैं. हैदराबाद पुलिस भी इस पर विचार करेगी कि पुलिसिंग के काम में AI और ड्रोन्स को कैसे यूज किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि कई दूसरे पुलिस बल पहले से ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम देखेंगे कि वो कितने प्रभावी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखना, ट्रैफिक और रोड सेफ्टी, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ AI आधारित टेक्नोलॉजी को अपनाने पर भी होगा.

    Share:

  • 'अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, नेता जेल गए, झूठे केस लगाकर...', PM मोदी ने RSS को लेकर कही ये बड़ी बातें

    Wed Oct 1 , 2025
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के शताब्दी अवसर (Centenary Occasion) पर बुधवार (01 अक्टूबर, 2025) को RSS की तारीफ की और कहा कि प्रतिबंधों (Bans) और साजिशों (Conspiracies) के बावजूद संगठन ने कभी कटुता नहीं दिखाई क्योंकि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर काम करता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved