देश मनोरंजन

कंगना रनौत के नुकसान भरपाई की मांग पर राजनीति गरमाई

मुंबई । फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले पर मुंबई नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कंगना रनौत ने बंबई हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये नुकसान की भरपाई करने की मांग को लेकर याचिका दायर किया है। मुंबई नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को सही बताते हुए इस याचिका को अस्वीकार करने की मांग कोर्ट से की है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि कंगना रनौत के बंगले पर मुंबई नगर निगम की ओर से गलत तरीके से तोड़ फोड़ की कार्रवाई की गई थी। इसी वजह से कंगना ने हाईकोर्ट ने मुआवजा मांगा है। यह उनका अधिकार है, इस मामले में कंगना सर्वोच्च न्यायालय में भी जा सकती हैं। अतुल भातखलकर ने कहा कि एक तो मुंबई नगर निगम ने गलत तरीके से कंगना का बंगला तोड़ा है । अब मुंबई नगर निगम कंगना के मुआवजे की मांग को अस्वीकार करने की मांग कर रहा है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि कंगना रनौत ने अपने बंगले में अवैध निर्माण कार्य किया था। उसपर मुंबई नगर निगम ने कार्रवाई की थी। मुंबई नगर निगम की कार्रवाई को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। इस कार्रवाई के बाद कंगना की नुकसान भरपाई की मांग चोरी व सीनाजोरी जैसी ही है। हालांकि कोर्ट खुद इस पर निर्णय लेगा। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 22 सितम्बर को होने वाली है।

Share:

Next Post

भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से अधिक

Sun Sep 20 , 2020
नई दिल्ली। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में में 95,880 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42 लाख 8 हजार से भी अधिक हो गई है जबकि अमेरिका में […]