वाशिंगटन (Washington)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की मुश्किलें एक पोर्न स्टार (porn star case) को गुप्त रूप से पैसे देने के मामले में बढ़ती नजर आ रही हैं. मंगलवार को सुनवाई के दौरान जज उनपर झल्ला उठे और अवमानना की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई.
अभियोजकों ने उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए गए अपने कई पोस्ट में गैग ऑर्डर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. अभियोजकों ने न्यायाधीश जुआन मर्चन से आदेश का उल्लंघन करने के लिए ट्रम्प पर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाने का आग्रह किया. ट्रंप ने अपने पोस्ट में गवाहों और अन्य लोगों की आलोचना की थी.
ट्रंप पर चिल्लाए जज…
जज चिल्लाए और बोले, “मैं सवाल पूछ रहा हूं, ठीक है? मैं यह तय करने जा रहा हूं कि आपका मुवक्किल अवमानना कर रहा है या नहीं, इसलिए कृपया इसे इधर-उधर न करें. इसपर ट्रंप के वकील ने कहा 10 कथित उल्लंघन पर एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि ये री-पोस्ट थे. यह गैग ऑर्डर का मजाक नहीं उड़ाते. यह एक करीबी कॉल है. जिसके बाद जज को काफी गुस्सा आ गया. उन्होंने कहा, “मुझे कोई जवाब नहीं मिल रहा है, अब लगभग 10:30 बज चुके हैं, जूरी सदस्य 11 बजे यहां आने वाले हैं. मैं उन्हें इंतजार नहीं कराना चाहता आप सारी विश्वसनीयता खो रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved