
इंदौर। देश भर में आज से वैक्सीनेशन (Vaccination) का दूसरा दौर शुरू हुआ। 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से 60 वर्ष के गंभीर मरीजों को यह टीका लगाया जा रहा है। पहले दिन कई सेंटरों पर पोर्टल (Portal) नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई। पीसी सेठी अस्पताल (PC Sethi Hospital) में भी कई बुजुर्ग सुबह से ही टीका लगाने पहुंच गए थे, लेकिन पोर्टल ठीक से काम नहीं करने के कारण कई बुजुर्ग काफी देर इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।
जब काफी देर पोर्टल नहीं चला तो सेंटर संचालकों ने सीएमएचओ (CMHO) से बात कर ऑफलाइन ही वैक्सीनेशन की शुरुआत की। दोपहर तक लगभग 20 महिला-पुरुषों ने वैक्सीन लगवाई ली थी। वैक्सीन लगावाने वाले सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के ही थे।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : आम नागरिकों को मोबाइल ऐप से भेजे गए ओटोपी से पंजीयन होगा। इस दौरान फोटो आइडी की डिटेल भरनी होगी। पहले डोज (Dose) का पंजीयन न कर पाने वालों को भी रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिलेगी।
ऐसे मिलेगा अप्वाइंटमेंट : टीकाकरण का टाइम टेबल (Time Table) जिला स्तर से तैयार होगा। इस आधार पर हितग्राही टीका लगवाने स्लाट बुक कर सकेंगे। सेकंड डोज का अप्वाइंटमेंट स्वतः जनरेट हो जाएगा।
ये है Indore केंन्द्र : शासकीय पी.सी.सेठी अस्पताल, सिविल हॉस्पीटल महु, महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज, अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इन्डेसक मेडिकल कॉलेज, चोइथराम हॉस्पीटल, मेडिकेयर हॉस्पीटल।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved