देश राजनीति

छठ पूजा से पहले शत्रुघ्न सिन्हा के लगे ‘लापता’ होने के पोस्टर

कोलकाता। छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले बॉलीवुड के सुपर स्टार और आसनसोल के टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (TMC MP Shatrughan Sinha) के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र के कुल्टी इलाके (Kulti locality) में लापता के पोस्टर (Poster) लगे हैं। इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि माननीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)जी बिहारी बाबू के नाम से जाने जाते हैं, जो बिहारियों के सबसे महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर अपने ही क्षेत्र से लापता हैं।

आपको बता दें कि पोस्टर पर निवेदकों के तौर पर ‘आसनसोल की बिहारी जनता’ लिखा हुआ है। पोस्टर सामने आने के बाद भाजपा और TMC में पॉलिटिकल वॉर शुरू हो गया है। भाजपा ने तंज कसा है। पढ़िए मामला क्या है?



भाजपा द्वारा इस मामले में तंज कसने पर तृणमूल के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने सफाई दी कि सिन्हा छठ पूजा पर आसनसोल में ही रहेंगे। सिन्हा 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। वे महीने में 2 बार आते हैं। दुर्गा पूजा पर भी यहीं थे। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सांसद कार्यालय से आमजनों को सभी सेवाएं मिल रही हैं। यह पोस्टर गुरुवार की सुबह सामने आया था। भाजपा नेता अमित गरई ने कहा कि बिहारी बाबू छठ पूजा पर अपने क्षेत्र में नहीं हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले वर्ष 2013 में बिहार के पटना साहिब में भी उनके पोस्टर लगाए गए थे। जून, 2013 में 17 साल के साल गठबंधन को तोड़कर नीतीश कुमार ने जब भाजपा को बिहार की सरकार से बेदखल कर दिया था, तब सिन्हा ने कुमार की तारीफ कर दी थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उन पर भड़क उठे थे। हालांकि कहा यह गया था कि ये पोस्टर युवा कांग्रेस ने लगवाए थे।

बता दें कि सिन्हा 1991 में बीजेपी से जुड़े थे। तब उनकी काफी अहमियत रही। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राज्यसभा सदस्य रहे, केन्द्रीय मंत्री भी बनाए गए। पटना साहिब से लोकसभा चुनाव जीते। लेकिन 2014 में जब उन्हें केन्द्र में मंत्री पद नहीं दिया, तो वे नाराज हो गए।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश का टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार, और बढ़े बाघ

Fri Oct 28 , 2022
भोपाल।  प्रदेश (State) में बाघ (Tiger) गणना का चौथा चरण पूरा हो गया है और तीन चरण की गणना के बाद ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में डेढ़ सौ बाघों के बढऩे की जानकारी के बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के टाइगर स्टेट (Tiger State) का दर्जा बरकरार रहने के संकेत मिल गए हैं। गणना का ब्योरा […]